फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   14 BDOs changed in two years, tell how to develop

Hardoi News: दो साल में बदले 14 बीडीओ, बताओ विकास कैसे हो

Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
14 BDOs changed in two years, tell how to develop
भरावन। ब्लाॅक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों और प्रधानों ने कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में कभी न आने वाले अधिकारियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया। विकास कार्यों के सवाल पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि दो साल में 14 बीडीओ बदल गए तो बताओ विकास कैसे हो।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में वृंदावन के प्रधान संतोष कुमार, बिलरिया के प्रधान प्रतिनिधि विपिन ने कहा कि दो माह से सफाई कर्मी गांव में नहीं आया, लेकिन एडीओ पंचायत के कार्यालय से वेतन निकाल दिया जाता है। ग्राम कटियार में कमला देवी का नाम सूची में होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न दिए जाने का मामला भी उठा। लालामऊ के प्रधान प्रकाश ने कहा कि गोआश्रय स्थल में 100 मवेशियों की क्षमता है। 95 मवेशी मौके पर हैं, लेकिन टिनशेड एक ही है। छाया की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। ब्लॉक प्रमुख ने विनोद सिंह तोमर ने कहा कि दो साल में 14 बीडीओ बदल गए।
विज्ञापन

बैठक में 28 अफसरों को एजेंडा भेजा गया था, लेकिन जिले और तहसील का कोई अफसर बैठक में नहीं आता। इस पर सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस निंदा प्रस्ताव की प्रति मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पंचायत राजमंत्री को भेजी जाएगी। बीडीओ रीता सिंह ने कहा कि मनरेगा के तहत लोगों को अधिक से अधिक काम करने के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में विनोद सिंह, अरुण सिंह, अरविंद सिंह, राजू, दीपक सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed