फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   135 couples took the seven vows as per Vedic rituals, six accepted Nikah.

Hardoi News: वैदिक रीति-रिवाज से 135 जोड़ों ने लिए सात फेरे, छह ने किया निकाह कुबूल

Sun, 28 Sep 2025 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
135 couples took the seven vows as per Vedic rituals, six accepted Nikah.
फोटो-22- सामूहिक विवाह समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ करते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद
संडीला/बिलग्राम। समारोह में 135 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज से एक-दूजे के साथ सात फेरे लिए, जबकि छह जोड़ों ने निकाह कुबुल किया। इस वित्तीय वर्ष के पहले समारोह में संडीला में 78 और बिलग्राम में 63 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से नवदंपतियों को उपहार दिए गए।
विज्ञापन

संडीला क्षेत्र के मीतौ मिनी स्टेडियम में समाज कल्याण विभाग की तरफ से समारोह हुआ। 72 हिंदू जोड़ा वैदिक मंत्रोच्चारण और अग्नि को साक्षी मानकर विवाह बंधन में बंधे। छह मुस्लिम जोड़ों की निकाह की रस्म पूरी की गई। संडीला से 20, कोथावां और बेहंदर से 11-11, भरावन से 17 और कछौना से 16 जोड़ा शामिल हुए। एक जोड़ा पर एक लाख रुपये खर्च आएगा, जिसमें से 60,000 रुपये सीधे वधु के खाते में दिए जाएंगे। 25,000 रुपये का गृहस्थी का सामान और 15,000 रुपये आयोजन की व्यवस्था पर खर्च किए गए।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल ने कहा कि योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष योजनाओं में से एक है। जिससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की पुत्रियों की विवाह जैसी बड़ी जिम्मेदारी को पूरा किया जा रहा है। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, हर्षवर्धन, डीडीओ कमलेश कुमार, बीडीओ प्रतिमा शर्मा और नायब तहसीलदार देवानंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन एपीओ आलोक अस्थाना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलग्राम में 63 जोड़ों का मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक विवाह कराया गया। पंजीकृत 65 में से दो जोड़ा समारोह में नहीं पहुंचे। बीजीआर इंटर काॅलेज में समारोह का विधायक आशीष सिंह आशू ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अतिसंकल्पित कार्यक्रम है। विवाह के सभी खर्चे सरकार उठाती है और दान-दहेज के साथ नकद राशि भी वधु को दी जाती है। बताया गया कि बिलग्राम के 22 मल्लावां के 20, माधौगंज के 21 जोड़ों की शादी कराई गई। आयोजक अधिकारी और ब्लाॅक प्रमुख आदि मौजूद रहे।

फोटो-22- सामूहिक विवाह समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ करते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद

फोटो-22- सामूहिक विवाह समारोह का दीप जलाकर शुभारंभ करते विधायक आशीष सिंह आशू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed