फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   133 of high school, 802 of inter students absent

हाईस्कूल के 133, इंटर के 802 परीक्षार्थी गैरहाजिर

Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
133 of high school, 802 of inter students absent
हरदोई। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल के 722 परीक्षार्थियों ने संस्कृत व संगीत की और इंटरमीडिएट के 6,045 परीक्षार्थियों ने चित्रकला विषय की परीक्षा दी। इन विषयों की परीक्षा में हाईस्कूल के 133 व इंटर के 802 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

विभाग में हाईस्कूल के संस्कृत विषय के 833, संगीत विषय के 12 और इंटरमीडिएट के 6,847 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की मंगलवार को हाईस्कूल की संस्कृत व संगीत विषय की परीक्षाएं, जबकि इंटरमीडिएट की चित्रकला की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं हुईं, जबकि शाम की पाली में केवल हाईस्कूल के 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में हाईस्कूल की संस्कृत की परीक्षा में 701 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 132 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पाली में इंटरमीडिएट के चित्रकला विषय के 6,847 परीक्षार्थियों में से 802 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 6,045 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत विषय की परीक्षा हुई।

इस विषय में केवल 12 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से एक परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आया।
शेष 11 परीक्षार्थियों ने संगीत की परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान कहीं से भी नकल होने या नकल सामग्री के साथ किसी छात्र के पकड़े जाने की सूचना प्राप्त नहीं हुई। परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed