{"_id":"5f39738c8ebc3e3cf5270d3f","slug":"130-new-corona-patient-found-in-48-hour-hardoi-news-knp5771142147","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटों में कोरोना के 130 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटों में कोरोना के 130 नए मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 48 घंटे में कोरोना के 130 नए मरीज मिले हैं। इस तरह कुल संक्रमित 1770 हो गए हैं। 1276 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 485 हैं, जबकि 19 मौतें हुई हैं।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 100 बेड के संयुक्त चिकित्सालय (एल-2 कोविड अस्पताल) में तैनात चिकित्सक (21) कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिंदपीर चौराहे के निकट रहने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्टेशन रोड पर रहने वाले एक प्रतिष्ठित परिवार का युवक (23) भी संक्रमित है। अशराफ टोला निवासी युवक (43), खजांची टोला निवासी युवक (32), बहरा सौदागर निवासी युवक (38), चौहान थोक निवासी अधेड़ (56) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। शहर के मोहलिया शिवपार निवासी एक परिवार के तीन लोग (35), (10) और (4) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लखनऊ रोड स्थित नानकगंज झाला निवासी दो सगे भाइयों समेत एक ही परिवार के पांच लोग पॉजिटिव हैं। बावन के खेरवा निवासी बच्ची (7), माधौगंज के गोखलेनगर निवासी बच्चे (6) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। कछौना के सुन्नी निवासी युवक (36) भी संक्रमित मिला है। बिलग्राम के एसडीएम कालोनी निवासी युवक (28), आजाद नगर निवासी किशोर (16) और युवक (38) पॉजिटिव हैं। आजाद नगर में ही एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। शहर के कौशलपुरी में किशोर (16) पॉजिटिव मिला है। अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर में भी युवक (30) संक्रमित मिला है।
परिवारों में बढ़ रहा संक्रमण का दायरा
रविवार को शाहाबाद के मोहल्ला संभा बाजार में एंटीजन किट से जांच की गई। संभा बाजार में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित पाए गए। ब्लाक मुख्यालय शाहाबाद के स्थापना लिपिक भी संक्रमित मिला है। एक ग्राम सचिव भी संक्रमित मिला है। बैंक ऑफ बड़ौदा में कैशियर पद पर तैनात महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वहीं शहर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी एक ही परिवार के नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें बुजुर्ग (65), उनकी पत्नी (62), पुत्र (43) और पुत्रवधू (40) के अलावा दो बच्चे (9) और (5) भी शामिल हैं। इसी परिवार के दंपति (38) और (35) व इनका एक वर्ष से भी कम उम्र का बच्चा पॉजिटिव मिला है।