{"_id":"5f09fadf8ebc3e63c45c2473","slug":"13-officer-ki-nigrani-me-safai-abiyaan-hardoi-news-knp570670263","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 नोडल अफसरों की निगरानी में रहेगा अपना शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 नोडल अफसरों की निगरानी में रहेगा अपना शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जुलाई भर शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलेगा। इसमें 26 वार्डों में सफाई की निगरानी करने को 13 नोडल अफसर भी नामित कर दिए गए हैं।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शहर के 26 वार्डों में फॉगिंग, नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण, असुरक्षित जल स्रोत का चिह्निकरण और निस्तारण, हैंडपंपों की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की जिम्मेदारी नगर पालिका को दी गई है। नगर पालिका के इन कार्यों की देखरेख के लिए नोडल अफसरों को भी नामित कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने 26 वार्डों के लिए 13 नोडल अफसर नामित किए हैं। शनिवार को डीआईओएस वीके दुबे सहित कई अफसर वार्डों का निरीक्षण करते दिखे।
ये नोडल अफसर नामित
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, डिप्टी कलक्टर मायाशंकर, डिप्टी कलक्टर दीपक वर्मा, अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अधिकारी लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड प्रथम, जल निगम अधिशासी अभियंता, अधिशासी अधिकारी नलकूप, अधिशासी अभियंता शारदा नहर, पीडी डीआरडीए, जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अफसर के रूप में नामित किया है।