फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सोशल मीडिया पर नजर रखें वालेंटियर्स, करें पुलिस का सहयोग

सोशल मीडिया पर नजर रखें वालेंटियर्स, करें पुलिस का सहयोग

Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर नजर रखें वालेंटियर्स, करें पुलिस का सहयोग
हरदोई। सोमवार को अलग-अलग थानों और कोतवाली में डिजिटल वालंटियर्स के साथ पुलिस के जिम्मेदारों ने बैठक की। इस दौरान वालंटियर्स से कहा कि किसी भी प्रकार की संदेहास्पद जानकारी मिलने पर फौरन ही पुलिस को अवगत कराएं।
विज्ञापन

माधौगंज थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि डिजिटल वालंटियर ग्रुप में थाना क्षेत्र के 250 युवा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में सहयोग करना हर नागरिक का कर्तव्य है। कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से जहर घोलने का काम कर रहे हैं। उन पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही वालंटियर्स को परिचय पत्र देने की बात भी कही। बैठक में नीरज सिंह, शैल कुमार द्विवेदी, शिवेंद्र सिंह, अमृतलाल, विजय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली में देर शाम डिजिटल वालंटियर्स के साथ सीओ नागेश मिश्रा ने बैठक की। उन्होंने कहा कि वालंटियर्स सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखेें। बैठक में प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव, रामकेवल तिवारी आदि मौजूद रहे। मल्लावां कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी की मौजूदगी में वालंटियर्स की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक ने वालंटियर्स से सहयोग की अपील की। यहां अमित सिंह, जावेद, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed