फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सांड की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

सांड की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Tue, 08 Aug 2017 07:03 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
सांड की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

माधौगंज। मायके में भाई को राखी बांधने के बाद भतीजे के साथ बाइक से ससुराल जा रही महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। बाइक चला रहा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना क्षेत्र के ग्राम बोचनपुर निवासी लज्जावती (42) का मायका ग्राम बफौरा में है। रक्षाबंधन पर वह अपने भाई को राखी बांधने के लिए गई थीं। मंगलवार दोपहर बाद वह अपनी बहन के पुत्र मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ निवासी संजय कुमार (28) के साथ बाइक से बोचनपुर जा रहीं थीं। ग्राम रुकनापुर के पास बाइक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई। घटना में दोनों बाइक सवार गिर गए। सिर में चोट लगने से लज्जावती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि संजय कुमार को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर मृतका का पति रामकुमार भी पहुंच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- सांड की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
- भाई को राखी बांधकर वापस जा रही थी ससुराल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed