फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   12 thousand students left the exam, a copycat was caught

हरदोई: 12 हजार छात्रों ने छोड़ी परीक्षा, एक नकलची पकड़ा गया

Fri, 17 Feb 2023 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 17 Feb 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
12 thousand students left the exam, a copycat was caught
हरदोई। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो गईं। दो पालियो में हुईं हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिंदी का पेपर हुआ। सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी की परीक्षा में 52710 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 6993 ने किनारा कर लिया। इसी दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी पेपर में 43562 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 5451 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल की परीक्षा में हरपालपुर क्षेत्र में एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा गया। बिलग्राम क्षेत्र में एक युवक को दूसरे के प्रवेश पत्र के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर दिखाई दिया। परीक्षार्थियों की गेट और कक्ष के बाहर तलाशी ली गई। सचल दलों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी भ्रमण पर रहे। डीआईओएस वीके दुबे ने शहर के साथ ही आसपास के सेंटरों का निरीक्षण किया। हरपालपुर संवाद सहयोगी के अनुसार कस्बे के विजय शंकर इंटर कॉलेज में राणा जी बड़कौनू सिंह इंटर कॉलेज धरहर का छात्र सुरजीत कुमार अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापक अरुण कुमार सिंह की ओर से आरोपी छात्र के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बिलग्राम संवाद सहयोगी के अनुसार नगर के बाबा मनसा नाथ इंटर कॉलेज में सुबह की हाईस्कूल परीक्षा की पाली में एक 42 वर्ष के युवक को दूसरे के प्रवेश पत्र के साथ पकड़ लिया गया। उसने नाम अनवर निवासी मोहल्ला शेखाना जनपद व कोतवाली कन्नौज का पता बताया। पुलिस को बताया कि वह किसी की परीक्षा दिलाने में साथ आया था। कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज यादव ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सवायजपुर संवाद सहयोगी के अनुसार कस्बा स्थित शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में हाई स्कूल हिंदी प्रथम पाली में 60 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापक राम गोपाल गुप्ता ने बताया पंजीकृत 658 के सापेक्ष 598 बच्चे ही उपस्थित हुए। उधर, एसडीएम अभिषेक सिंह ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज पांडेयपुर सहित कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मल्लावां। हरदोई शहर के सिविल लाइन निवासी अवनीश कुमार पुत्र श्याम मनोहर ने पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया कि उसने एक व्यक्ति को इंटर मीडिएट कक्षा की पढाई की फीस के सात हजार रूपये ऑनलाइन दिए थे। बताया कि परीक्षा के दो दिन पहले जब प्रवेश पत्र मांगा तो, उसने परीक्षा के दिन देने की बात कही। जब वह परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र लेने गया तो, आरोपी ने प्रवेश पत्र नहीं दिया। कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed