फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   12 people returning after taking bath in Ganga injured in road accident

अलीगढ़ : गंगा नहाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मैक्स ने मारी टक्कर, 12 घायल

Mon, 16 May 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
12 people returning after taking bath in Ganga injured in road accident
जमालगढ़ी के निकट हादसे के दौरान हंगामा करती भीड़ को शांत करती पुलिस - फोटो : ATHROLI
रामघाट-कल्याण मार्ग स्थित गांव जमालगढ़ी के निकट रविवार सुबह गंगा नहाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मैक्स गाड़ी ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 12 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। गुस्साए लोगों ने मैक्स चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मैक्स को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के मोहल्ला महेंद्र नगर निवासी कुछ लोग रविवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में रामघाट से गंगा स्नान कर अलीगढ़ लौट रहे थे। अलीगढ़ की ओर से मवेशियों के मीट से भरी मैक्स आ रही थी। जमालगढ़ी के निकट मैक्स ने सामने से ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में पूनम पत्नी लक्ष्मन, कुमकुम पत्नी विजय, लक्ष्मी पुत्री पप्पू, आरव, अनुष्का, किरन, वेदवती, मंजू, महेन्द्री देवी आदि घायल हो गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जिनमें से कुछ को दीनदयाल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया और अन्य की प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed