{"_id":"5b96b010867a557ea40c7f75","slug":"11536602128-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रालियों पर की जा रही ओवरलोडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रालियों पर की जा रही ओवरलोडिंग
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। ट्रैक्टर ट्रालियों द्वारा अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग किए जाने से नाराज हरदोई ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए डीएम पुलकित खरे को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष इदरीश गाजी ने कहा कि सरकार की सख्ती के बाद प्रदेश में ट्रकों पर ओवरलोडिंग पूरी तरह से बंद हो गई है। जिसका ट्रक मालिकों ने समर्थन भी किया था। लेकिन जिले में ट्रैक्टर ट्रालियों के जरिये अवैध ढंग से भाड़ा ढोया और ओवरलोडिंग की जा रही है। रेलवे स्टेशन का रैक प्वाइंट इसका केंद्र है।
रैक प्वांइट से ट्रैक्टर ट्रालियों पर 20-20 टन माल ढोया जा रहा है। इससे ट्रक संचालकों को नुकसान हो रहा है। इदरीश गाजी ने कहा कि अवैध कारोबार को परिवहन विभाग के अधिकारियों का संरक्षण भी प्राप्त है। उन्होंने जांच कराने की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष मनोज रस्तोगी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता, महामंत्री अरुण कुमार द्विवेदी, उपमंत्री गौरव गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता बंटू, वीरेश कश्यप, अमित कश्यप, शिवसरन व प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ट्रैक्टर से ओवरलोडिंग, ट्रक संचालकों को नुकसान
- हरदोई ट्रक एसोसिएशन ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन