{"_id":"5974debc4f1c1b53438b46e1","slug":"11500831420-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से छात्र की मौत
Updated Sun, 23 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। छत के पास से गुजरी विद्युत लाइन की चपेट में आकर छात्र गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे एबुंलेंस से जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में ही छात्र ने दम तोड़ दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज झाला के मजरा मड़ा गांव निवासी इरशाद के घर के पास से विद्युत लाइन गुजरी है। रविवार की शाम 6 बजे बेटा आमिर (15) छत पर टहल रहा था। उसी दौरान बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास की छतों पर मौजूद महिलाओं ने उसे करंट की चपेट में आता देख लिया। महिलाओं के चीखने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे। छात्र को एबुंलेंस से जिला अस्पताल ला रहे थे। छात्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने शव को मुर्दाघर में रखवा दिया। मृतक के पिता ने बताया भाइयों में दूसरे नंबर पर था। छात्र की मौत से घर में कोहराम मचा है।
- करंट लगने से छात्र की मौत
- देहात कोतवाली क्षेत्र के मड़ा नानकगंज झाला निवासी था छात्र
- देर शाम से छत के पास से गुजरी विद्युत लाइन की चपेट में आया था