{"_id":"58372df54f1c1b663a13b1e7","slug":"113-022-voters-in-60-days-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":" 60 दिन में बढ़े 1,13,022 मतदाता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 दिन में बढ़े 1,13,022 मतदाता
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 24 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
मतदाता
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में चले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 60 दिन में 1,13,022 मतदाता बढ़े हैं। अभी भी फीडिंग होने व सत्यापन के बाद वोटर बढ़ने का क्रम जारी है।
विज्ञापन
जिले में 15 सितंबर को पुनरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व आठ विधानसभाओं में 27 लाख 84 हजार 396 मतदाता थे। पुनरीक्षण कार्यक्रम 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक चलाया गया।
विज्ञापन
जिसके बाद 15 नवंबर तक पुनरीक्षण कार्यक्रम बढ़ा दिया गया। जिसके बाद जिले के निर्वाचन अधिकारियों ने तहसीलों से आई जानकारी के बाद बताया था कि जिले भर की आठ विधानसभाओं में एक लाख आठ हजार 662 युवाओं ने फार्म छह भरे हैं।
विज्ञापन
जबकि अब जिले से फीडिंग समाप्त होने के बाद आयोग ने जो पुष्टि की है। उसमें गुरुवार तक 1,13022 मतदाताओं के बढ़े हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी श्याम लाल ने बताया कि सवायजपुर विधानसभा में 21541, शाहाबाद में 16525, हरदोई विधानसभा में 13265, गोपामऊ में 11068, सांडी में 9275, बिलग्राम में 14390, बालामऊ में 11902 एवं संडीजा विधानसभा क्षेत्र में 10896 वोटर ने फार्म छह भरे हैं। इनको आयोग ने मान्य कर दिया है। अब जिले में मतदाताओं की फीडिंग का जो अनंतिम डाटा प्राप्त हुआ है वह 1,130 22 मतदाताओं का है। जबकि फार्म आठ के 8972 एवं आठ ए के 2744 फार्म आए हैं। उन्होंने बताया कि 28 के बाद अंतिम फीगर सामने आएगा।
जिले में पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत वह बूथ भी जांच के दायरे में आ गए हैं जो 100 से अधिक फार्म छह भरवाकर वोटों को बढ़वाने के लिए आवेदन कर चुके हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम विवेक वार्ष्णेय ने सभी उपजिलाधिकारियों को ऐसे आवेदनों की जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि कहीं कहीं से यह भी शिकायतें आई हैं कि वहां बढ़े हुए मतदाता तो कम हैं लेकिन वहां से फार्म छह जो आए हैं उनकी संख्या अधिक है। सामान्यत: सभी बूथों से 100 के अंदर ही बढ़े हुए युवाओें के फार्म छह आए हैं लेकिन जहां से 100 से अधिक आवेदन आए हैं उनका सत्यापन कराना आवश्यक है। उन्होंने ऐसे बूथों के आए आवेदनों की जांच कराकर 25 नवंबर तक रिपोर्ट देने को कहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश के बाद तहासीलों में भी 100 से अधिक फार्म देने वाले बूथों की जांच कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसके तहत सवायजपुर में आठ जिम्मेदारों को नामित कर दिया गया है।
उपजिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया कि राजस्व निरीक्षक उमेश चंद्र पाठक, अजय श्रीवास्तव, श्रीकांत, राजेंद्र त्रिवेदी, बिजेंद्र्र, तोताराम, सूर्यपाल व रामगोपाल को नामित किया गया है। इन सभी को तीन से चार बूथों की जांच दी गई है। जिन बूथों की जांच करायी जा रही है उनमें नगला भैंसी, कन्या इंटर कॉलेज पाली, मुंडेर, गदरिया, इंटर कॉलेज सवायजपुर, पाठशाला बिनैका, जूनियर हाईस्कू ल बरवन, प्राथमिक पाठशाला घोड़ीधर, प्राथमिक पाठशाला नंदबाग, पिथनापुर, शाहबुद्दीनपुर, चाऊंपुर, चांदामहमूदपुर, धनियामऊ, खसौरा, सदुल्लीपुर, महसूलापुर, कैखाई, कुशलपुरवा, म्यौढा, शेखपुर, नंदना, खुर्रमपुरवा, करीबरखेड़ा का बूथ शामिल हैं। यहां 100 से ऊपर वोट बढ़े हैं। इन सभी के फार्मो का सत्यापन कराया जाएगा।