फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव होने पर अफरा-तफरी

कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव होने पर अफरा-तफरी

Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव होने पर अफरा-तफरी
कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव, अफरा-तफरी
विज्ञापन

- बंदरों की उछलकूद में टूट गया कोल्ड स्टोर का पाइप
- राहगीरों के निकले आंसू, दमकल में नहीं था कोई इंतजाम
अमर उजाला ब्यूरो
माधौगंज।
कस्बा स्थित माधौगंज कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। कोल्ड स्टोर के आसपास से निकल रहे लोगों के आंसू निकलने लगे। आनन-फानन ही बिलग्राम से दमकल वाहन मंगाया गया, लेकिन इसमें अमोनिया गैस के असर को कम करने के कोई इंतजाम ही नहीं थे।

माधौगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर के निकट माधौगंज कोल्ड स्टोर है। मंगलवार शाम लगभग साढ़े छह बजे स्टोर से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इसके कारण परिसर में मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार लोग भी असहज हो गए। जानकारी मिलते ही हरकत में आए कोल्ड स्टोर के प्रबंधकों और मालिकों ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जानकारी बिलग्राम में दमकल विभाग को दी गई तो वहां से वाहन मौके पर पहुंच गया। लेकिन मौके पर पता चला कि इसमें अमोनिया गैस से निपटने का कोई इंतजाम नहीं है। उधर दूसरी ओर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने सेलापुर मार्ग पर आवागमन रुकवा दिया। गैस के प्रभाव के कारण मंडी परिसर में व्यापारी और किसान भी असहज महसूस करने लगे। कोल्ड स्टोर के मालिक राकेश वर्मा के भाई विकास वर्मा ने बताया कि बंदरों ने उछलकूद के दौरान अमोनिया गैस के पाइप को तोड़ दिया। इसी के चलते गैस फैल गई। पाइप को जुड़वा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed