{"_id":"5963c2cb4f1c1b92198b46d2","slug":"111499710155-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु की ट्रेन से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु की ट्रेन से गिरकर मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र में रविवार रात हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर श्रद्धालु की मौत हो गई। सुल्तानपुर निवासी श्रद्धालु दोस्तो के साथ अमरनाथ यात्रा पर जा रहा था। साथी ने उसे ट्रेन से गिरते देख लिया था। हादसे की जानकारी होने पर चालक ने ट्रेन रोक कर जीआरपी को सूचना दी। कोच से सिर के बल गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सुल्तानपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैराबाद निवासी सुभाष सोनी का बेटा विक्की सोनी (26) सराफा कारीगर था। उसने कुछ साथियों के साथ अमरनाथ धाम की यात्रा के लिए हिमगिरी एक्सप्रेस ट्रेन में रिजर्वेशन कराया था। रविवार को विक्की और उसके साथ सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन से हिमगिरी एक्सप्रेस पर अमरनाथ जाने के लिए रवाना हुए थे। रविवार देर रात बघौली थाना क्षेत्र में बेहटा मुर्तजा गांव के पास ट्रेन पहुंचने पर विक्की उठकर कोच के गेट पर खड़ा हुआ था। इस दौरान साथी अंकित जाग रहा था। अंकित ने विक्की को ट्रेन से नीचे गिरते देखा। इसकी जानकारी चालक को दी। चालक ने जीआरपी को सूचना देकर ट्रेन को रुकवाया। कुछ ही देर में जीआरपी व अंकित, पप्पू सोनी, संदीप सोनी आदि मौके पर पहुंचे। सिर के बल गिरने से अंकित के गंभीर चोटें आई थी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने किसी आरोप से इनकार किया है। एसओ राजीव सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। इस संबध में अभी तहरीर नहीं मिली है।
- श्रद्धालु की ट्रेन से गिरकर मौत
- अमरनाथ यात्रा पर जा रहा था
- सुल्तानपुर जिले का था मृतक
- बघौली थाना क्षेत्र में हुआ हादसा