फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   111 people have Mahadan

111 लोगों ने किया महादान

Tue, 04 Oct 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 04 Oct 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
111 people have Mahadan
अमर उजाला फाउंडेशन के ब्लड कैंप का उद्घाटन करते एमएलसी डा. अशोक बाजपेई - फोटो : अमर उजाला

हरदोई।  ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के रक्तदान शिविर हरदोई जिले में रिकार्ड स्थापित कर दिया। रविवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगे शिविर में 111 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें भाजपा, सपा, कांग्रेस नेता, वकील, व्यापारी, समाजसेवी यहां तक महिलाओं ने लोगों की जिंदगियां बचाने के लिए महादान किया।  

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में हुए रक्तदान शिविर का सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं एमएलसी अशोक बाजपेई ने शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


एसपी उमेश कुमार सिंह और उनके तीन आरक्षियों ने रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। भाजपा सांसद अंशुल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली आदि ने प्रमाण पत्र देकर रक्तदानियों का सम्मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी, सपा जिला उपाध्यक्ष पारूल दीक्षित, भाजपा नेता अखिलेश पाठक, भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित, पूर्व प्रदेश सचिव सपा यूथ बिग्रेड मुकुल सिंह आशा, सपा नेता प्रवीण सिंह, भाजपा नेता अक्षत मिश्रा, महिला पतंजलि की ओर से राजीव सिंह, मंजू चंदेल सहित 111 लोगों ने रक्तदान किया।


लैब टेकभनीशियन अकील खान, प्रहलाद सिंह गौर, सुधीर वर्मा, संदीप कुमार, आकाशदीप वर्मा, अमन त्रिपाठी, डॉ. वीपी गौतम, विजय तिवारी ने शिविर में विशेष सहयोग किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. अमरजीत सिंह अजवानी, अजीत अवस्थी, डॉ. जीके महेश्वरी आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed