{"_id":"5fd25e9c8ebc3e3ec95ff0f9","slug":"11-teachers-left-arp-exam-again-hardoi-news-knp599156255","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 शिक्षकों ने फिर छोड़ दी एआरपी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 शिक्षकों ने फिर छोड़ दी एआरपी परीक्षा
विज्ञापन
फोटो-03-जीजीआईसी में एआरपी की परीक्षा देते परीक्षार्थी व निरीक्षण करते जिला समन्वयक प्रशिक्षण रा?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अकादमिक रिसोर्स पर्सन के चयन को लेकर लिखित परीक्षा एक बार फिर से राजकीय बालिका इंटर कालेज में हुई। इसमें 59 में से 48 आवेदक शिक्षक सम्मिलित हुए। जबकि आवेदनकर्ताओं में से 11 शिक्षकों ने लिखित परीक्षा से नहीं दी।
प्रत्येक ब्लाक में पांच-पांच एआरपी का चयन होना है। जिले के 56 रिक्त पदों को लेकर बीआरसी पर आवेदन मांगे गए थे। इसमें 59 शिक्षकों ने आवेदन किए थे। गुरुवार को 59 आवेदकों में से 11 अनुपस्थित रहे जबकि 48 शिक्षकों ने परीक्षा दी। डायट और बीएसए की देखरेख में संपन्न हुई। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि एआरपी प्रत्येक ब्लाक में विज्ञान, गणित, हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक अध्ययन विषय के विशेषज्ञ होंगे। जो समय-समय पर अपने ब्लाक के स्कूलों के शिक्षकों में विषयवार शिक्षा संवर्धन करते रहेंगे।
ज्ञात हो कि एआरपी की लिखित परीक्षा में सभी परीक्षार्थी शिक्षक उत्तीर्ण हो जाए फिर भी एआरपी के रिक्त पद भर नहीं पाएंगे। जिले में 100 एआरपी की नियुक्ति होनी है। जबकि अभी 44 एआरपी हैं। 56 पदों के लिए परीक्षा हुई लेकिन 48 ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन
जिला समन्वयक प्रशिक्षण राकेश शुक्ला ने बताया कि 14 व 15 दिसंबर को माइक्रोटीचिंग कराई जाएगी। 17 व 18 को साक्षात्कार लिया जाएगा। जबकि 19 दिसंबर को काउंसलिंग होगी। परिणाम 20 दिसंबर को आने की उम्मीद है।