फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   11 people injured in road accidents

सड़क हादसों में 11 लोग घायल

Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Wed, 10 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
11 people injured in road accidents
दुर्घटना

हरदोई। तीन सड़क हादसों में बुधवार को 11 लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर बंजर बाबा के पास मैजिक व कार की आमने-सामने से टक्कर ़हो गई। हादसे में मैजिक पर सवार रामदेवी (40) पत्नी रामवीर निवासी बउठा टड़ियावां, रामवीर (60) पुत्र कंचन निवासी अकबरपुर, सुधीर (25) पुत्र रामकृष्ण निवासी भैंसरी, ललित (17) पुत्र सुखलाल निवासी पनिहैया व देवेंद्र (65) पुत्र चंद्रभाल सिंह निवासी भैंसरी घायल हो गए। घटना की सूचना पर कोतवाल धर्मेंद्र शाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


इधर,देहात कोतवाली क्षेत्र के नीर निवासी विनोद (25) पुत्र मटरु गांव निवासी पंकज (22) पुत्र नागेश्वर के साथ बाइक से सल्लिहा जा रहे थे। हरदोई पिहानी मार्ग पर भूरा टीकुर गांव के पास सड़क किनारे लघु शंका कर रहे विपिन (30) पुत्र राम किशोर निवासी अयारी थाना मझिला से अनियंत्रित होकर बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बघौली संवाददाता के अनुसार मंगलवार देर रात हरदोई लखनऊ मार्ग पर थाना क्षेत्र के डबल पुल नहर के पास तेज रफ्तार कार नहर में गिर गई। हादसे में कार में सवार कुलदीप (28) पुत्र मनोज, मोनू (26) पुत्र सियाराम निवासी सेक्टर एच आसियाना लखनऊ और अमित तिवारी (32) पुत्र प्रताप नारायण तिवारी निवासी अमीनाबाद लखनऊ घायल हो गए। नहर में पानी नहीं होने के कारण बड़ा हादसा होने से  बाल-बाल बचा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बघौली सीएचसी पर भर्ती कराया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed