फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   11 infected of corona found in one day

Hardoi News: एक दिन में मिले कोरोना के 11 संक्रमित

Wed, 19 Apr 2023 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
11 infected of corona found in one day
हरदोई। कोरोना वायरस के प्रति लोगों की अनदेखी लगातार देखने को मिल रही है। कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को कोरोना के 11 संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमितों की पहली लिस्ट जारी हुई है। इसमें सुरसा थाना के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवक, दूसरी लिस्ट में सुरसा थाना के खजुराहरा गांव के 50 वर्षीय अधेड़, संडीला के जतुलीपुर निवासी 13 वर्षीय किशोर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद आई तीसरी लिस्ट में बिलग्राम के कवीरनपुरवा निवासी 60 वर्षीय महिला, माधौगंज के ज्योतीपुर से 65 वर्षीय पुरुष, माधौगंज के सदरपुर से 29 वर्षीय पुरुष, सुरसा से 60 वर्षीय महिला, सुरसा के बदावन से आठ वर्षीय बालक, बिलग्राम के कवीरनपुरवा से 65 वर्षीय पुरुष, सुरसा सीएचसी से 34 वर्षीय पुरुष, सुरसा सीएचसी से 32 वर्षीय महिला, अर्बन क्षेत्र से 52 वर्षीय अधेड़ में कोरोना की पुष्टि की गई है।
तीन मरीजों से टीम नहीं करसकी संपर्क
सीएमओ डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को 11 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। हालांकि इसमें तीन ऐसे मरीज हैं, जिनसे अभी संपर्क नहीं हो सका है। फिर भी उनसे संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। जिन लोगों से संपर्क हो गया है उन सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है, और उनको दवा भी वितरित करा दी गई है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले मरीजों की रिपोर्ट आ रही नेगेटिव
सीएमओ ने बताया इस सीजन में जितने भी मरीज अभी तक संक्रमित पाए गए हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों का सैंपलिंग कराई गई है। सभी की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इससे यह स्पष्ट होता है कि कोरोना लोगों में फेल नहीं रहा है। अभी तक जो भी मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं उन सभी ठीक हो रहे हैं। इसलिए कोई घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
प्राणघातक नहीं है कोरोना
अभी तक जो भी मरीज संक्रमित हुए हैं उनके अंदर कोई घातक वायरस देखने को नहीं मिला है। वहीं साधारण सर्दी, जुकाम, बुखार के लक्षण मिले हैं। वे घर पर ही रह कर इलाज करके ठीक हो रहे हैं।

----------------------------------
कोरोना आंकड़ा
एक्टिव केस नौ
अब तक कुल पॉजिटिव केस 18149
टोटल होम आइसोलेट हुए 15296
कोरोना काल में अब तक कुल मौत 383
कोरोना काल से लेकर अब तक कुल सैंपल इन 1259 120
ठीक होने का प्रतिशत 97.87
संक्रमित होने की रफ्तार 1.4 फ़ीसदी -----------------------
एक नजर में वैक्सीनेशन रिपोर्ट
वैक्सीनेशन का कुल लक्ष्य 2856 666
60 प्लस के लोगों का कुल लक्ष्य 2858 666 रखा गया, जिसमें प्रथम रोज में 353668 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया। सेकेंड डोज में 353675 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
45 से 59 साल के लोगों का कुल लक्ष्य 561139 जिसमें प्रथम डोज में 170200 सेकेंड डोज में 614164 लोगों ने लगवाया टीका।
18 से 44 वर्ष के लोगों का कुल लक्ष्य 1933 909 जिसमें प्रथम डोज में 1942209 लोगों ने लगवाया टीका। वही सेकंड डोज में 1854124 लोगों ने टीका लगवाया।
12 से 14 वर्ष आयुक्त के लोगों का कुल लक्ष्य 173372 जिसमें प्रथम रोज में 1805 98 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन सेकंड डोज में 1552 81 लोगों ने कराया वैक्सीनेशन।
-------------------------------
कोरोना से बचने के लिए यह करें उपाय
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें
मास्क लगाकर बाहर निकले
दिन में हाथों को कई बार धुले सैनिटाइजर का प्रयोग करें
भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed