फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   11 hajaar bachhe mile kabil

पौने दो लाख बच्चों में जिले में सिर्फ 11 हजार मिले काबिल

Thu, 23 Jan 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
11 hajaar bachhe mile kabil
हरदोई। नवंबर माह में परिषदीय विद्यालयों में आयोजित लर्निंग आउटकम परीक्षा में जिले भर से एक लाख 83 हजार बच्चों ने परीक्षा दी लेकिन काबिल सिर्फ 11 हजार नौनिहाल ही निकल सके जिन्हें ए प्लस ग्रेड दिया गया है। जबकि डी व ई श्रेणी में 52 हजार से अधिक बच्चे रखें जा सकें हैं। डीएम के निर्देश पर छात्र व ब्लाक वार तैयार ग्रेडिंग आंकड़ों में ऐसे ही तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन

नवंबर माह में प्रदेश सहित इस जनपद में भी पहली बार लर्निंग आउटकम यानी विशेष परीक्षा का आयोजन हुआ जिसके माध्यम से बच्चों की शैक्षिक क्षमता को परखा गया। नियमानुसार उनको ग्रेड भी दिए गए। अधिकांश बच्चों को डी व ई ग्रेड से ही संतोष करना पड़ा। जिलाधिकारी के निर्देश पर तैयार ग्रेडिंग चार्ट के अनुसार आठ नवंबर को एक लाख 83 हजार 805 बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें परिणाम 1 लाख 33 हजार 897 का ही आ सका। शेष ओएमआर शीट रिजेक्ट कर दी गई। इसके साथ 11 हजार 690 बच्चों को ए प्लस ग्रेड दिया गया। जबकि 18670 को ए श्रेणी में रखा जा सका। 23 हजार 673 बच्चों को बी श्रेणी, 26026 को सी श्रेणी, 27202 को डी श्रेणी एवं 26 हजार 554 को ई श्रेणी में रखा गया। जिसके तहत निदेशालय द्वारा जारी सूची में जिले को डी व ई श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

बीएसए हेमंत राव ने बताया कि पिछली बार कुछ कमियां जरूर रह गईं लेकिन इस बार पूरी तरह से शिक्षा विभाग सतर्क रहेगा। इस बार 14 फरवरी केा लर्निंग आउटकम परीक्षा पूरी तैयारी के साथ कराई जाएगी। डी व ई श्रेणी में जिला इस बार की आउटकम परीक्षा में नजर नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओएमआर शीट तक न भर सके थे छात्र
ओएमआर शीट भी भर पाने में काफी संख्या में जिले के बच्चे पिछड़ गए। परीक्षा तो 183805 ने दी थी लेकिन रिजल्ट 133897 का ही आया। 50 हजार से अधिक के तो परिणाम ही नहीं आए। इनकी ओएमआर शीट सही तरह से नहीं भर सकी थी।

विकास खंडवार कुछ इस तरह दिखा बच्चों में ग्रेड
ए प्लस ग्रेड में आने वाले बच्चों में विकास खंड अहिरोरी के 538, बावन के 737, बेंहदर 282, भरावन 873, भरखनी 2912, बिलग्राम 441, हरियावां 595, हरपालपुर 354, कछौना 400, कोथावां 294, माधौगंज 724, मल्लावां 482, पिहानी 661, सांडी 304, संडीला 498, शाहाबाद 22, सुरसा 997, टड़ियावां 271, टोडरपुर 189, गोपामऊ 19, हरदोई 26, नक्षे माधौगंज 13, नक्षे मल्लावां 57, नक्षे पाली 0, नक्षे पतसेनी 1 रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed