{"_id":"5ee7a9dc8ebc3e42f8015244","slug":"10aur-korona-postive-mile-hardoi-news-knp565723194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 10 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 10 और लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपद में 10 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पूर्व में संक्रमित मिले दंपति के तीन बच्चे भी शामिल हैं। इसके साथ ही अब संक्रमित लोगों की संख्या 160 हो गई है जबकि एक्टिव केस 84 हैं।
रविवार आधी रात लखनऊ मेडिकल कालेज से जारी हुई रिपोर्ट में अहिरोरी विकास खंड के ग्राम नारापुरवा निवासी दो सगी बहनें और एक भाई कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दो बहनों की उम्र पांच और चार वर्ष है, जबकि भाई की उम्र तीन वर्ष है। तीनों की 27 वर्षीय मां सात जून को और पिता 10 जून को संक्रमित मिलने के कारण कोविड- 19 अस्पताल मलिहामऊ में भर्ती हैं। पूरा परिवार 30 मई को दिल्ली से ट्रेन से लखनऊ और 31 मई को रोडवेज बस से हरदोई आया था। परिवार को राजकीय कृषि महाविद्यालय में बनाए गए सेंटर में क्वारंटीन कर दिया गया था। वहीं अहिरोरी विकास खंड के ही ग्राम उम्मरपुरवा निवासी छह वर्षीय बच्ची और 60 वर्षीय वृद्ध भी संक्रमित मिले हैं। पॉजिटिव बच्ची की 27 वर्षीय मां और 30 वर्षीय पिता पहले ही संक्रमित हैं। बच्ची का पिता दिल्ली के भजनपुरा इलाके में काम करता था। 31 मई को परिवार के साथ दिल्ली से ट्रेन से लखनऊ और फिर लखनऊ से बस से हरदोई आया था। परिवार सहित उसे राजकीय कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था।
वहीं संडीला कस्बे में प्रतिभा सिनेमा के निकट रहने वाला 25 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। युवक मुंबई के कुलाबा में वर्दी सिलाई का कार्य करता था। 14 जून को संडीला वापस आने के बाद से घर पर ही था। संडीला सीएचसी में उसने कोरोना की जांच को नमूना दिया था। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम अटवा निवासी 19 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है। युवती माता पिता सहित आठ परिजनों के साथ दिल्ली के पंजाबीबाग इलाके में रहती थी। 12 जून को संडीला आने के बाद से गांव में घर पर ही थी। एहतियातन जांच के लिए नमूना सीएचसी संडीला में दिया था। संडीला के जबरअटरिया निवासी दो सगी बहनें भी पॉजिटिव मिली हैं। 11 और आठ वर्ष की दोनों बहनें अपने माता-पिता व गांव के बीस लोगों के साथ ट्रक से दिल्ली से संडीला 11 जून को आईं थीं। 12 जून को कोरोना की जांच के लिए नमूना सीएचसी पर देने के बाद परिजनों के साथ घर चली गईं थीं। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवईया निवासी 18 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव है। वह 16 वर्षीय बहन और 14 वर्षीय भाई के साथ नोएडा में पढ़ता था। पिता भी नोएडा में रहता था। 11 जून को तीनों भाई-बहन नोएडा से वापस गांव आए थे। 11 जून को ही सीएचसी पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद इन सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। 13 जून को नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। सीएचसी अधीक्षक डा. जितेंद्र के मुताबिक पॉजिटिव मिले युवक का पिता पहले ही गांव आ गया था। युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद अब सभी परिजनों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है।