फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   खून से लिखा पीएम को खत, व्यर्थ न जाए सैनिकों की शहादत

खून से लिखा पीएम को खत, व्यर्थ न जाए सैनिकों की शहादत

Sun, 17 Feb 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
खून से लिखा पीएम को खत, व्यर्थ न जाए सैनिकों की शहादत

विज्ञापन
सांडी। पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की मौत होने के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सांडी के समाजसेवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखकर जवाबी कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को जिले में जगह जगह लोगों ने पाकिस्तान के झंडे व आतंकवाद का पुतला जलाकर नाराजगी जताई। जगह कैंडल मार्च निकाल कर एवं शोक सभा आयोजित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार पुलवामा हमले में सैनिकों की शहादत से आहत समाजसेवी डॉ. पंकज त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से खत लिखा है। लिखा है कि पुलवामा के आतंकी हमले में देश के वीर जवान शहीद हुए हैं, किसी भी कीमत पर उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए। पंकज त्रिवेदी ने शहीदों की विधवाओं, शहीदों की संतानों व उनके माता पिता की मनोदशा का हवाला देकर पुलवामा हमले का बदला लिए जाने की मार्मिक अपील की है।
विज्ञापन


समाजसेवी राजेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में नगर में बाबा कलेश्वर नाथ मंदिर से कैंडल मार्च निकाला। यहां युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अंशुल गुप्ता, कपिल गुप्ता, आकाश तिवारी, अनिल गुप्ता, नीरज त्रिवेदी, सोनू शुक्ला, श्यामू अग्रिहोत्री आदि मौजूद रहे। दयानंद पब्लिक स्कूल तिराहा व आशाराम इंटर कॉलेज के बच्चों ने जुलूस निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पुतला फूंका, नारेबाजी कर जताई नाराजगी
शाहाबाद/संडीला/पिहानी/मल्लावां/बिलग्राम/हरपालपुर/बावन। नगर के राम वाटिका से नगर वासियों ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यहां अंकित मिश्रा, मोनू गुप्ता, राजीव वाजपेयी, डॉ. शारिक परवेज, अमित पाठक, कुलदीप श्रीवास्तव, दीपू अवस्थी, सागर गुप्ता, बलराम रस्तोगी, बसंत गुप्ता मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय जोगीपुर में बच्चों ने शहीदों के लिए जलाईं मोमबत्तियों को रोशनी में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। संडीला प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा, समाजवादी पार्टी व भाकियू सावित्री गुट ने कैंडल मार्च निकाला। यहां अतुल तिवारी, ऋषभ खन्ना, सभासद महेंद्र सोनी, आशीष गौड़, प्रभात गुप्ता व अमन गुप्ता मौजूद रहे। पिहानी प्रतिनिधि के अनुसार वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजली दी। यहां प्रबंधक मुफ्ती नजीब कासमी नवनीत वाजपेयी, एमएफ कैफी आदि मौजूद रहे। पालिका में शोक सभा कर चेयरमैन हाजी साजिद अंसारी ने शहीदों को याद किया। यहां अधिशाषी अधिकारी पीएन दीक्षित समेत राजीव गुप्ता, मुन्नू लाल मौजूद रहे। बंदर पार्क के निकट पाकिस्तान का पुतला फूंका। यहां नवनीत वाजपेयी, डॉ. मुजाविर हुसैन जैदी, रामदास कटियार, अभिषेक शुक्ला, प्रखर गुप्ता व गौरव गुप्ता मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भी शहीद सैनिकों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। मल्लावां प्रतिनिध के अनुसार विहिप ने चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। यहां नगर अध्यक्ष अतुल शुक्ला रंजन व राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। बावन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे पर किसान यूनियन और बाबा बरम देव जनकल्याण समिति के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रवि लाला, किसान यूनियन जिलाध्यक्ष समर सिंह, राकेश शर्मा व राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार नगर के लोगों ने शनिवार को पीपल चौराहा से कैंडल मार्च निकाल कर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यहां सुबोध यादव टीटू, वेदप्रकाश सक्सेना, अवनीश पांडे व संजीव भारतीय आदि मौजूद रहे। हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार को कस्बे के युवकों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर गौरव द्विवेदी, अनुज राठौर, डीके यादव आदि मौजूद रहे। माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामू कश्यप ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। यहां रामाधार यादव व नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। सवायजपुर शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं पाकिस्तान का पुतला फूंका। बस स्टॉप पर पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस दौरान अभिषेक प्रताप सिंह, विकास अवस्थी, अनुज श्रीवास्तव व सलिल अवस्थी आदि मौजूद रहे। टडिय़ावां प्रतिनिधि के अनुसार ज्ञानदीप डिग्री कॉलेज में स्टॉफ व छात्र छात्राओं ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कैंडल मार्च निकाला। यहां प्रबंधक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, प्राचार्या इन्दू शुक्ला आदि मौजूद रहीं।

इंसेट
मदद को जमा की 25 हजार की धनराशि
शाहाबाद/बघौली। शाहाबाद बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि ब्लॉक कर्मी आपसी सहयोग से शहीद सैनिकों के लिए मदद जुटाने का प्रयास कर रहे है। बताया कि शनिवार को पहले दिन 25 हजार की धनराशि जमा की गई है। इससे पूर्व ब्लाक परिसर स्थित शहीद स्तंभ पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, दीन दयाल, नितांत रस्तोगी, शिवांशु मिश्रा व अनुराग यादव आदि मौजूद रहे। बघौली प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पचकोहरा में युवाओं ने चौराहे पर एकत्र होकर पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। यहां भाजपा नेता अर्जुन सिंह चंदेल, अभिषेक तिवारी, राजन तिवारी, शिवाजी चंदेल व हरिओम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed