फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मानसिक रूप से बीमार युवक ने जहर खाकर दी जान

मानसिक रूप से बीमार युवक ने जहर खाकर दी जान

Sat, 24 Jun 2017 06:31 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार युवक ने जहर खाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी युवक ने शुक्रवार देर रात जहर खाकर जान दे दी। उसने गांव के बाहर स्कूल के परिसर में जहर खाया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक के पिता ने किसी भी आरोप से इनकार किया। बताया कि बेटा मानसिक रूप से बीमार था। पहले भी जहर खाकर जान देने की कोशिश कर चुका था।

टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी योगराज का बेटा धर्मराज (19) शुक्रवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था। लगभग सात बजे गांव के जूनियर हाईस्कूल की तरफ गए ग्रामीणों ने उसे परिसर में बैठे देखा। स्कूल में अकेले बैठने का कारण पूछने पर उसने बताया कि पानी पीने आया था। इसके बाद वह घर चला आया। घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों के पूछने पर उसने जहर खाने की बात कही। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने आरोप से इनकार किया। बताया कि धर्मराज मानसिक रूप से बीमार रहता था। कुछ दिन पहले भी उसने जहर खाकर जान देने का प्रयास कि या था। जानकारी पर समय से इलाज के कारण उसकी जान बच गई थी। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


- मानसिक रूप से बीमार युवक ने जहर खाकर दी जान
- टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल का था निवासी
- शुक्रवार देर शाम स्कूल परिसर में खाया था जहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed