फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   गर्भवती को लेकर आ रही एंबुलेंस को बोलेरो ने टक्कर मारी

गर्भवती को लेकर आ रही एंबुलेंस को बोलेरो ने टक्कर मारी

Wed, 07 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती को लेकर आ रही एंबुलेंस को बोलेरो ने टक्कर मारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई।
सांडी ब्लाक से मंगलवार रात करीब 9:30 बजे एंबुलेंस सेवा 108 गर्भवती को प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल आई थी। जिला अस्पाल के मेन गेट के निकट एंबुलेंस चालक ने रफ्तार धीमी की और गेट के अंदर जाने लगा। एंबुलेंस गेट के अंदर दाखिल हो रही थी। इसी दौरान स्टेशन रोड की तरफ से आई तेज रफ्तार बोलेरो एंबुलेंस के पीछे के हिस्से से टकरा गई।

टक्कर में गर्भवती बाल-बाल बची। जबकि बोलेरो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। चालक एंबुलेंस लेकर परिसर में पहुंचा और गर्भवती को भर्ती कराया। इस दौरान बोलेरो चालक साथियों के साथ परिसर में पहुंच गया और एंबुलेंस के चालक की गलती होने क ी बात कहते हुए धमकाने लगा। विवाद होने की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची बोलेरो समेत एंबुलेंस चालक क ो कोतवाली ले आए।
विज्ञापन


बोलेरो चालक के साथ पहुंचे लोगों ने एंबलेंस चालक की गलती होने क ी बात कहते हुए पुलिस पर दबाव बनाया और नुकसान की भरपाई के लिए 1300 रुपये ले लिए। कोतवाल भगवान सिंह ने रुपयों के लेन-देन का मामला संज्ञान में होने से इंकार किया। कहा कि दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर सुलह करा दी गई थी। बताया कि उनको किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed