{"_id":"58fe43454f1c1b876dc0c82b","slug":"10-wheat-crop-pump-of-wheat-with-spark","type":"story","status":"publish","title_hn":" चिंगारी से गेहूं की 10 बीघे फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से गेहूं की 10 बीघे फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 24 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
फसल में आग
- फोटो : प्रतिकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के रमदान कुंई गांव में सोमवार को ट्रांसफार्मर के केबल में शॉर्ट-सर्किट से चिंगारी निकल कर गेहूं की फसल में गिर गई। जिससे चपेट में आकर करीब 10 बीघे गेहूं की फ सल जल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों क ी मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के रामदानकुंई निवासी मंगूलाल ने खेत में ट्यूबवेल लगा रखा है। ट्यूबवेल के लिए ही ट्रांसफार्मर रखा है। सोमवार को ट्रांसफार्मर के केबल में स्पार्किंग से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर गिर गई।
विज्ञापन
जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख आस-पास के खेतों में मौजूद लोग पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने दमकल कर्मियों को सूचना दी थी।
विज्ञापन
करीब एक घंटे बाद पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक रामनाथ की 10 बीघे फसल जल गई। सूचना पर राजस्वकर्मियों ने गांव पहुंचकर नुकसान की पड़ताल की है।
भरावन थाना क्षेत्र के सहगवां निवासी जमील दर्जी हैं। सोमवार को जमील और उनके परिजन बाहर के कमरे में काम कर रहे थे। इसी दौरान घर के अंदर पड़े छप्पर में आग लग गई।
आग की लपटें उठती देख जमील और उनके परिजनों ने शोर मचाकर मदद के लिए लोगों को बुलाया। जमील ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने की सूचना फायर स्टेशन क ो दी गई।
सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल कर्मी पहुंचे। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। जमील ने बताया कि आग से 13 क्विंटल गेहूं, 7 मुर्गी और गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना तहसील में दी है। खबर लिखे जाने तक नुकसान की पड़ताल करने राजस्वकर्मी नहीं पहुंचे थे।