फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 thousand of compensation to farmers suffering

पीड़ित किसानों को 10 हजार का मुआवजा दिया जाए

Wed, 29 Apr 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 29 Apr 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
10 thousand of compensation to farmers suffering

पीड़ित किसानों को मुआवजे के तौर पर 10 हजार रुपये की राशि प्रति एकड़ दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओें ने सवायजपुर तहसील में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित एक आठ सूत्री ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया।

विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह ने कहा कि फसल बर्बादी से सवायजपुर क्षेत्र का किसान परेशान है ऐसे किसानों को मुआवजे के तौर  पर 10 हजार रुपए प्रति एकड़ दिया जाए। भरखनी बरवन रजबहा में कई साल से पानी नहीं आ रहा है। इस रजबहा में तुंरत पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन


रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर में पुल का निर्माण अविलंब कराया जाए। आपदाग्रस्त मृतक किसानों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाए।

नादखेड़ा ग्राम में आग से ट्रैक्टर, थ्रेसर और एक हेक्टयर फसल जलकर नष्ट हो गई। उसे तत्काल बीमा कंपनी से फसल का मुआवजा दिया जाए। इस दौरान भाजपाइयों ने नारेबाजी भी की। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम अविनाश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा कि यदि 15 दिन के भीतर मांगों को न पूरा किया तो अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर अजीत सिंह बब्बन, अजय प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह खितौली, सुरजीत वर्मा, अभिषेक शुक्ला, संदीप सिंह, सुभाष पांडे, महेश यादव, राज सिंह, आलोक सिंह, गौरव सिंह, अजय सिंह, अतुल सिंह, मोनू सिंह, मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed