{"_id":"5da764028ebc3e015d44d9d9","slug":"10-thousand-consumer-dont-get-electricity-suplly-for-6-hours-hardoi-news-knp520166988","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 घंटे गुल रही 10 हजार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 घंटे गुल रही 10 हजार उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
आपूर्ति बाधित होने के कारण जिला अस्पताल में एक्स-रे कक्ष के बाहर इंतजार में बैठे मरीज व तीमारदार।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। बिजली विभाग की मरम्मत का काम बुधवार को जिला अस्पताल आए मरीजों और दुकानदारों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। मन्नापुरवा स्थित मेन पावर हाउस में मेंटीनेंस व लाइन शिफ्टिंग और 33 केवीए लाइन पर काम होने के कारण बुधवार सुबह 10 से 4 बजे तक शहर के दो उपकेंद्रों सिटी पावर हाउस व कोयलबाग कालोनी में बिजली गुल रही। वहीं जिला अस्पताल का फीडर भी बंद रहा। शहर में बिजली न आने से 10 हजार लोग पानी के लिए तरस गए। जिला अस्पताल में एक्स रे समेत अन्य कार्य भी बाधित रहे।
बुधवार को मन्नापुरवा स्थित मुख्य उपकेंद्र में मेंटीनेंस व लाइन शिफ्टिंग समेत उपकेंद्र से शहर आई 33 केवीए की मेन लाइन पर पेड़ों की छटाई व इंसुलेटर चेंज किए जाने का कार्य चल रहा था। जिसके कारण सुबह दस बजे ही शहर के सिटी पावर हाउस व कोयल बाग कालोनी समेत जिला अस्पताल के स्पेशल फीडर की आपूर्ति बंद कर दी गई। हालांकि जिला अस्पताल फीडर की आपूर्ति दो घंटे में बहाल करने का दावा किया गया, लेकिन इस दौरान एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी समेत अन्य कार्य प्रभावित रहे।
कुछ समय के लिए जेनरेटर से व्यवस्था बहाल रखने की कोशिश की गई। एक्स-रे विभाग के अमर सिंह ने बताया कि रोज 150 एक्स-रे किए जाते हैं। आपूर्ति प्रभावित होने के कारण बुधवार को 50 एक्स-रे ही किए जा सके। बिजली गुल होने के कारण मरीजों को वापस जाना पड़ा। वहीं सिटी पावर हाउस व कोयल बाग कालोनी की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को पानी के लिए जूझना पड़ा। बिजली आधारित कारोबार भी दोपहर तक ठप रहे। जेई सौरभ अवस्थी ने बताया कि शाम चार बजे तक सभी जगह की आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
मरीजों और दुकानदारों ने बताई परेशानी
एक्स-रे कराने जिला अस्पताल आईं बिलग्राम के ग्राम छिबरामऊ निवासी सदाप्यारी ने बताया कि उन्हें चोट लगी थी। चिकित्सकों ने एक्स-रे कराने को कहा है। सुबह से एक्स-रे कक्ष के बाहर बैठी हैं। दोपहर के दो बज चुके हैं, कर्मियों का कहना है कि लाइट न आने के कारण एक्स-रे नहीं हो पा रहे हैं।
- जिला अस्पताल स्थित एक्स-रे कक्ष के बाहर मौजूद कछौना केे ग्राम शमसापुर निवासी मुन्ना सिंह ने बताया कि वह मारपीट में घायल चाचा भोला सिंह का एक्स-रे कराने आया था। 2-3 घंटे हो चुके हैं, लेकिन काम नहीं हो सका।
- सिनेमा चौराहे पर मोबाइल शॉप चलाने वाले अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दुकान का अधिकांश काम बिजली पर आधारित है, सुबह से आपूर्ति बाधित है। आपूर्ति न मिलने के कारण काम ठप पड़ा है। आपूर्ति दोपहर के बाद चालू होने की बात पता चली है।
- अस्पताल चौराहे पर खाद्य पदार्थ का कारोबार करने वाले अकील ने बताया कि बताया कि सुबह से लेकर दोपहर तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। सुबह से पानी को लेकर परेशान होना पड़ रहा है।