फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 BJP circles tell the poor law and order police station

कानून व्यवस्था को लचर बता भाजपा ने घेरे 10 थाने

Sat, 09 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो,हरदोई Updated Sat, 09 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
10 BJP circles tell the poor law and order police station
माधौगंज में प्रदर्शन करते इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के भाजपा पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिले के दस थानों का घेराव  किया। इस दौरान  ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन


कोतवाली देहात में जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने घेराव का नेतृत्व  किया। उन्हाेंने कहा कि थाना पाली व जगदीशपुर में डकैती व हत्या का खुलासा किया जाए। शहर कोतवाली में  हुईं चोरियों का भी खुलासा किया जाए। शहर कोतवाली  से लगे कुछ गांवों में बरूआर पुलिस की मिलीभगत से टप्पेबाजी का धंधा चला रहे हैं। इन्हें रोकने के साथ ही कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन


इसके साथ ही हरपालपुर में विगत दिनों हुई हत्या व आगजनी कांड का खुलासा करने, संडीला, कासिमपुर, बालामऊ, अतरौली थाना इलाकों में मिली रहीं लावारिश लाशों की पहचान कराने और  अपराधियों पर कार्रवाई की भी मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश अगिभनहोत्री, वीरेंद्र बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष आजाद भदौरिया, वीरेश सिंह, प्रेमपाल लोहिया, गौरव भदौरिया, सुनील शुक्ला व श्याम सिंह आदि ने थाने का घेराव कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कोतवाली देहात प्रभारी धर्मेंद्र शाही को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेहटागोकुल में पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, सुशीला प्रजापति, राजेंद्र मिश्रा, मझिला में अजय बाजपेई, पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, हिमांशु सेठी, सुबोध पांडे ने प्रदर्शन किया। टड़ियावां में शैलेंद्र सिंह भवानी, कृष्ण मोहन शुक्ला ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा बेनीगंज सहित 10 थानों का घेराव किया गया।

दिखा भाजपा का आक्रोश
सांडी/कछौना/माधौगंज/टोडरपुर। सांडी प्रतिनिधि के अनुसार अवध क्षेत्र के  मंत्री श्रीकृष्ण गुप्ता के नेतृत्व में थाना परिसर में प्रदर्शन हुआ। थानाध्यक्ष अल्ताफ अंसारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके  पर संदीप सिंह, ओंमकार सिंह, उमेश गुप्ता, संजीव राजपूत आदि मौजूद रहे। कछौना प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष ब्रह्म कुमार सिंह की अगुवाई में भाजपा के पदाधिकारियों ने थाने पर प्रदर्शन किया।


इन्होेंने प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था, जनपद में बढ़ रहे शराब के अवैध कारोबार, नदियों में अवैध बालू खनन  व गो तस्करी पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर थानाध्यक्ष श्याम बाबू शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया। यहां अशोक वर्मा, अनूप दीक्षित, नीशू  अरुण वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष को जनपद और प्रदेश में  बढ़ते अपराधों और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। यहां इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, विद्याराम वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार को भाजपा मझिला मंडल अध्यक्ष सुबोध पांडेय की अध्यक्षता में शाहाबाद विधान सभा के चार संभावित प्रत्याशी डाक्टर हिमांशु सेठी, अजय बाजपेई, भुल्लन बाजपेई, गंगा सिंह चौहान और अवधेश रस्तोगी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed