फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1 teacher, 105 children studying how

1 शिक्षक, 105 बच्चे, कैसे हो पढ़ाई

Sat, 23 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई Updated Sat, 23 Jul 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
1 teacher, 105 children studying how
बगैर यूनिफार्म कक्षा में बैठे बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

हरदोई। जिला मुख्यालय पर ही परिषदीय स्कूलों की हालत ठीक नहीं है। जलाखर पुरवा प्राथमिक विद्यालय स्कूल में 105 बच्चों पर केवल एक शिक्षक है। कुछ बच्चों को पुरानी किताबें मिल गई हैं जबकि अन्य बगैर किताबों के ही आते हैं। यूनिफार्म तो अभी पूरे जिले में कहीं नहीं दी गई हैं।

विज्ञापन


प्राथमिक स्कूल में 40 बच्चों पर एक शिक्षक होना चाहिए। पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक विद्यालय जलाखर पुरवा में केवल प्रधानाध्यापक अमित कुमार ही तैनात हैं। यहां 105 बच्चे पंजीकृत हैं। अमित कुमार  ने बताया कि मीटिंग आदि में जाने पर स्कूल में छुट्टी करनी पड़ती है।
विज्ञापन


शुक्रवार स्कूल में केवल 40 बच्चे ही आए थे। इसमें 25 बच्चों के  पास पुरानी किताबें थीं, 15 बच्चे ऐसे ही बैठे थे। कक्षा एक से पांच तक के सभी बच्चे एक साथ ही बैठे थे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि  उनकी ड्यूटी सर्वे और चुनावी कार्यों में भी लग जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में स्कूल में ताला बंद कर जाना पड़ता  है।  विभागीय मीटिंग भी होती रहती हैं। कक्षा पांच की छात्रा दीपा ने बताया कि शुरुआत में स्कूल आई थी तो बताया गया था कि जल्द ही किताबें मिलेंगी। अभी तक किताबें नहीं मिली हैं। कक्षा चार के छात्र पुनीत व राहुल समेत कई छात्र केवल अभिभावकों द्वारा दिलाई गई कॉपियों के भरोसे तीन माह से स्कूल आ रहे हैं। बच्चों ने बताया कि गुरुजी क ॉपियों पर काम देते हैं।


कुछ छात्र-छात्राएं पुरानी यूनिफार्म में आए थे। बीएसए डॉ. मशीहुज्जमा ने बताया कि स्कूल में जल्द ही अन्य अन्य शिक्षक की तैनाती की जाएगी। इसी तरह जैसे ही पुस्तकें उपलब्ध होंगी तो तुरंत दिया जाएगा। यूनिफार्म भी जल्द ही दी जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed