Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youths vandalized the pump for refusing to give petrol at night

Hapur News: रात में पेट्रोल देने से मना करने पर युवकों ने पंप में की तोड़फोड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youths vandalized the pump for refusing to give petrol at night
गांव असौड़ा स्थित पैट्रोल पंप पर तोड़फोड़ करते युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब
हापुड़। थाना क्षेत्र देहात क्षेत्र के किठौर रोड गांव असौड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत सेल्समैन ने देर रात पहुंचे कुछ युवकों को पेट्रोल देने से मना कर दिया। इससे गुस्साए युवकों ने पंप में तोड़फोड़ करते हुए जमकर पथराव कर दिया। घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने पंप स्वामी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव असौड़ा निवासी अमनवीर नारायण त्यागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि उनका किठौर रोड गांव असौड़ा स्थित संतोष फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। 13 मई की देर रात करीब साढ़े 12 बजे कुछ युवक बाइक पर सवार होकर पंप पर पहुंचे। इस दौरान युवकों ने यहां कार्यरत सेल्समैन से पेट्रोल देने के लिए कहा। सुरक्षा मानकों व समय अवधि समाप्त होने पर सेल्समैन ने उन्हें पेट्रोल देने से मना कर दिया। इस पर युवकों ने अपने और साथियों को यहां बुला लिया और पंप पर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

आरोपियों ने पंप स्थित एक मशीन पर भी जमकर पथराव किया। इससे मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। तोड़फोड़ व पथराव की पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पंप स्वामी की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed