फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   youth murder found accident

Hapur News: किशोर की हत्या कर हादसा दर्शाने का प्रयास

Tue, 13 Jun 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 13 Jun 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
youth murder found accident
सिंभावली। गांव फुलड़ी निवासी एक व्यक्ति ने अपने जीजा और उसकी दूसरी पत्नी पर भांजे की हत्या कर शव को रेलवे ट्रेक पर डालकर हादसा दर्शाने और सबूत मिटाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलडी निवासी माहिर ने बताया कि उसकी बहन सायदा की शादी करीब 20 साल पहले गांव फरीदपुर सिंभावली निवासी मंजूर के साथ हुई थी। जो दो बेटों की मां थी। वर्ष 2007 में सायदा की मौत हो गई। जिसके बाद लगभग पांच साल पहले मंरूर ने इलाहाबाद निवासी मरियम से अपने परिजनों की सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली। जिससे गुस्सा होकर मंजूर की मां ने अपनी संपत्ति की वसीयत उसके दोनों भांजों के नाम कर दी। जिसकी जानकारी मिलने पर आरोपियों ने उसके भांजे फरदीन और नदीम की हत्या की धमकी दी। 12 अक्तूबर 2022 को मंजूर और मरियम ने षड़यंत्र के तहत फरदीन की हत्या कर उसका शव रेलवे लाइन पर डाल दिया। आरोपियों ने रेल से हादसा बताकर बिना पोस्टमार्टम कराए ही मृतक का दफीना भी कर दिया। जिसके बाद दोनों आरोपी ननिहाल में रह रहे उसके दूसरे भांजे नदीम को भी हत्या की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में उसने सिंभावली थाने, एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मंजूर और मरियम के खिलाफ हत्या, सबूत मिटाना, षड्यंत्र रचने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed