फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth from Bahadurgarh area died under suspicious circumstances in Delhi

Hapur News: बहादुरगढ़ क्षेत्र के युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Youth from Bahadurgarh area died under suspicious circumstances in Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक का शव कमरे में पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।


गांव निवासी एक युवक पिछले काफी समय से दिल्ली में रह रहा था। वहां रहकर वह माता रानी के जागरण पार्टी में कलाकार का काम करता था। शुक्रवार रात को वह कमरे में चला गया। सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके साथियों को शक हुआ। साथी उसके कमरे में गए तो देखा कि युवक का शव पंखे से रस्सी के फंदे पर लटका था। साथी का शव को देखकर उन्होंने परिजनों और दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर परिजन में कोहराम मच गया। देर शाम को युवक का शव गांव पहुंचा, जिसके बाद युवक का ब्रजघाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि घटना दिल्ली में हुई है। इस संबंध में स्थानीय स्तर पर कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed