{"_id":"6a64f14e971019f17c03de48","slug":"youth-drowns-in-canal-in-hapur-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ में नहर में डूबा युवक: दोस्तों के साथ नहाने गया था रिंकू, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हापुड़ में नहर में डूबा युवक: दोस्तों के साथ नहाने गया था रिंकू, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव
Sat, 25 Jul 2026 10:54 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 25 Jul 2026 10:54 PM IST
सार
हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के लालपुर गांव में 26 वर्षीय रिंकू दोस्तों के साथ नहर में नहाते समय डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने कई घंटे की तलाश के बाद शव बरामद किया। घटना से परिवार में कोहराम और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
गोताखोरों ने शव को नहर से किया बरामद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी एक युवक शनिवार की दोपहर नहर में नहाते समय डूब गया। काफी देर तक न मिलने पर ग्रामीणों ने गोताखोरों को मौके पर बुलाया। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को नहर से बरामद कर लिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी तारासिंह के पुत्र रिंकू(26) शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने गांव के दो दोस्तों के साथ गांव स्थित नहर में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वह नहर में डूब गए। रिंकू के नहर में डूबने से उनके दोस्तों में अफरातफरी मच गई और उन्होंने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। काफी देर तक रिंकू के न मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना गढ़ के गोताखोरों को दी।
युवक के नहर में डूबने की सूचना पर तहसीलदार स्वाति गुप्ता, सीओ अनीता चौहान, थाना प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसी बीच दमकल विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने रिंकू के शव को नहर से बरामद कर लिया। रिंकू की मौत की खबर से उनके पिता तारा सिंह, मां पुष्पा, तीन बहनों व छोटे भाई का रो रोकर बुरा हाल था। रिंकू पांच भाई व बहन में दूसरे नंबर के और अविवाहित थे।