फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   young man went shopping after leaving the car on the road, there was a severe jam

Hapur News: सडक़ पर गाड़ी खाड़ी कर खरीदारी करने गया युवक, लगा भीष्ण जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
young man went shopping after leaving the car on the road, there was a severe jam
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिलखुवा। गांधी बाजार तिराहा के पास एक व्यक्ति सड़क पर कार खड़ी कर सामान की खरीदारी करने चला गया, जिसके कारण आधे घंटे तक भीषण जाम लग गया, जो जहां खड़ा उसके पैर वहीं रुक गए। जिसके चलते राहगीरों और ग्राहकों को पेरशानी का सामना करना पड़ा।
शहर में दुकानदारों द्वारा दुकानें के आगे सड़क पर किए गए अतिक्रमण से सड़क संकरी हो गई है। इसके अलावा रिक्शों के बेतरतीब एवं किनारे रेहड़ी खड़ी होने के कारण जाम के हालात बने रहते है लेकिन, शुक्रवार को एक व्यक्ति की वजह से आधे घंटे तक जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। व्यक्ति के आने और कार को हटाने के उपरांत जाम से निजात मिली। मजे की बात तो यह है कि दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण की पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सब कुछ पता है, लेकिन वह भी अनजान बने है। नगर निवासी पंडित विश्व प्रकाश शर्मा ने शासन प्रशासन के अधिकारियों से अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ पिलखुवा वरुण मिश्रा का कहना है कि दुकानों के आगे सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने के लिए कई बार दुकानदारों को चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन, वह बाज नहीं आ रहे। चुनाव के बाद सामान जब्त करने के साथ जुर्माना वसूलने और रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed