{"_id":"69d1ef5f305a8fae870ca9aa","slug":"young-man-riding-a-bike-was-hit-by-an-unknown-vehicle-and-died-in-hapur-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: सिंभावली में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: सिंभावली में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
Sun, 05 Apr 2026 10:43 AM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 05 Apr 2026 10:43 AM IST
सार
सिंभावली में शनिवार देर रात सड़क हादसे में 21 वर्षीय हिमांशु पाल की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार हिमांशु को टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
हिमांशु की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी 21 वर्षीय हिमांशु पाल की शनिवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से बक्सर से सिंभावली की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुराने हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा इतना गंभीर था कि घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन