{"_id":"69a293b1e5c1df348409e804","slug":"young-man-accused-of-cheating-on-his-girlfriend-commits-suicide-in-hapur-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'सात साल से था अफेयर, रिश्ता होते ही बदल गई प्रेमिका', सोशल मीडिया पर डीएम के नाम छोड़ा पत्र; फिर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'सात साल से था अफेयर, रिश्ता होते ही बदल गई प्रेमिका', सोशल मीडिया पर डीएम के नाम छोड़ा पत्र; फिर दी जान
Sat, 28 Feb 2026 12:38 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:38 PM IST
सार
हापुड़ में एक युवक ने प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। मृतक सिंभावली इलाके के गांव फरीदपुर गुंसाई का रहने वाला था। युवक ने सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी के नाम पत्र छोड़ा है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के सिंभावली थाना इलाके के गांव फरीदपुर गुंसाई निवासी आदित्य ने प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर डीएम के नाम पत्र लिखकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार की शाम परिजनों ने आदित्य को फांसी के फंदे पर लटके देखा, तो उनके होश उड़ गए। जिन्होंने उसे फंदे से उतारा और तुरंत ही स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
प्रेम में धोखा मिलने से थे आहत, सोशल मीडिया पर लिखा डीएम के नाम पत्र
युवक ने आत्महत्या से पूर्व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डीएम अभिषेक पांडे के नाम पत्र लिखा है। जिसमें आरोप लगाया है कि गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती का उसके साथ करीब सात साल से प्रेम प्रसंग था। लेकिन युवती का रिश्ता किसी अन्य युवक के साथ तय हो गया।

रिश्ता तय होने के बाद से अचानक उसकी प्रेमिका के व्यवहार में बदलाव आ गया। जो उसे अपने भाइयों से हत्या कराने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। प्रेमिका के व्यवहार से परेशान होकर ही वह आत्महत्या कर रहा है।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। लेकिन,सोशल मीडिया पर वायरल पत्र को संज्ञान में लिया गया है। थाना पुलिस को मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।