फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Yash Bharti Award Gargi Yadav.

हापुड़ पहुंचीं यश भारती पुरस्कार से सम्मानित पहलवान गार्गी यादव

Tue, 01 Nov 2016 08:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 01 Nov 2016 08:09 PM IST
विज्ञापन
Yash Bharti Award Gargi Yadav.
यश भारती पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री द्वारा यश भारती पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय पहलवान गार्गी यादव हापुड़ पहुंचीं। गार्गी ने यहां प्रदेश महिला कुश्ती टीम की मैनेजर स्नेह त्यागी और पूर्व राष्ट्रीय पहलवान रामकुमार त्यागी का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


मेरठ की रहने वाली गार्गी यादव की ननिहाल गढ़मुक्तेश्वर में है। उनका पालन पोषण गढ़ में ही हुआ है। उत्तर प्रदेश महिला कुश्ती महिला टीम की मैनेजर स्नेह त्यागी ने बताया कि गार्गी यादव को 27 अक्तूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यश भारती पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


गार्गी ने हापुड़ जिले की ओर से खेलते हुए प्रदेश व राष्ट्रीय टीम की सदस्य के रूप में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन किया है। उनकी उपलब्धियों को देखते हुए रेलवे ने गार्गी को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की ओर से खेलते हुए गार्गी ने राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा गार्गी सात नवंबर को सिंगापुर में आयोजित होने वाली कामनवेल्थ कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व कुश्ती संघ के सचिव राम कुमार त्यागी ने बताया कि गार्गी ने वर्ष 2008 में दोहा में आयोजित जूनियर एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक, उजबेकिस्तान में कैडेट एशियन चैंपियनशिप में कांस्य पदक,

उड़ीसा में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2009 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक, 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम्स में रजत पदक व 2015 में केरल में नेशनल गेम्स में रजत पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।


इस अवसर पर डॉ. सुदर्शन त्यागी, रुपचंद त्यागी, अजय मित्तल, अमित गोयल, विजय त्यागी, कंचन केहर, दिनेश शर्मा, कविता शर्मा, कमल दीवान, वरुण त्यागी व रोहित सिरोही उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed