फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Worse in summer.

गर्मी ने किया सबका बुरा हाल

Sun, 22 May 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 22 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Worse in summer.
गर्मी - फोटो : अमर उजाला

सूर्य देवता का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भीषण गर्मी और लू से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसमें आग पर घी डालने का काम बिजली निगम कर रहा है। बिजली की अघोषित कटौती से भीषण गर्मी में लोगों का बुरा हाल है।

विज्ञापन


शनिवार को पारा 42 डिग्री सेल्सियस बेशक रहा। लेकिन आसमान से बरस रही आग ने नागरिकों को दिन भर परेशान रखा। दोपहर के समय सड़कों पर बहुत कम लोग दिखाई दे रहे थे। भीषण गर्मी में काफी देर तक मयूरी, रिक्शा चालक यात्रियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


गर्मी के कारण लोग घरों से कम निकले। लोग गर्मी से बचने के लिए चौराहों और मुख्य मार्गों पर खुली गन्ने के रस, शिकंजी, लस्सी से गला तर कर गर्मी को दूर करने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य देवता के प्रकोप के आगे लोगों का पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। लू के थपेड़ों और गर्मी से बचने के लिए लोग छातों और सूती कपड़ों का सहारा लेकर घरों से निकल रहे थे। बाजार में दुकानदार भी हाथ पर हाथ रख ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे थे।


गर्मी के कारण बुजुर्ग और बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। भीषण गर्मी में राहत देने के बजाए निगम के अफसर आग में घी डालने का काम कर रहा है। छह घंटे की शैड्यूल के अनुसार कटौती के बाद अघोषित कटौती और लोकल फाल्ट से लोगों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed