फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   worker fell down in sugarcane juice

Hapur News: कोल्हू पर रस की कड़ाही में गिरकर झुलसा कामगार

Thu, 18 Dec 2025 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 18 Dec 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
worker fell down in sugarcane juice
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पसवाड़ा में कोल्हू पर काम करने के दौरान कामगार फिसल कर गर्म रस की कड़ाही में गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। दिल्ली के अस्पताल में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव निवासी 50 वर्षीय सूरजपाल करीब आठ-नौ साल से गुड़ बनाने का काम करते हैं। जो वर्तमान में गांव के बाहरी छोर पर स्थित कोल्हू पर काम कर रहे हैं। कोल्हू संचालक ने बताया कि सूरजपाल ने बुधवार की रात कोल्हू पर काम किया। इसके बाद बृहस्पतिवार की सुबह वह जाने लगे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह कड़ाही के पास से निकल रहे थे। अचानक फिसलने से वह कड़ाही में भरे गन्ने के गर्म रस में गिर गए। उनकी चीख सुनकर कोल्हू संचालक और अन्य कामगार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने किसी तरह उन्हें कड़ाही से बाहर निकाला, लेकिन तक तक वह करीब 50 प्रतिशत तक झुलस चुके थे। कोल्हू संचालक और परिजनों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। दिल्ली के अस्पताल में गंभीर हालत में उनका उपचार चल रहा है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed