{"_id":"6b0955a896efdf88a501ebcd","slug":"hapur-sp-madhuban-singh-provided-medical-aid-to-injured-female-students-on-road-2026-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिसाल बनी हापुड़ पुलिस!: दिल्ली रोड पर दुर्घटना का शिकार हुई छात्राएं, एसपी ने अपने रुमाल से बांधी पट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसाल बनी हापुड़ पुलिस!: दिल्ली रोड पर दुर्घटना का शिकार हुई छात्राएं, एसपी ने अपने रुमाल से बांधी पट्टी
Fri, 27 Nov 2026 03:34 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 27 Nov 2026 03:34 PM IST
सार
हापुड़ में स्कूटी फिसलने से दो छात्राएं घायल हो गईं। पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ने सड़क पर उनकी मदद की और अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
एसपी ने अपने रुमाल से बांधी पट्टी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली रोड पर स्कूल जा रही दो छात्राएं अचानक स्कूटी फिसलने से घायल हो गईं। घायल छात्राएं सड़क पर पड़ी दर्द से कराह रहीं थीं, इसी दौरान एसपी मधुबन सिंह का काफिला उधर से गुजरा तो एसपी ने कार रुकवा ली।
विज्ञापन
एसपी खुद कर से उतरकर डिवाइड पार कर पहुंचे और छात्राओं को सड़क से उठाया। इस दौरान उन्होंने छात्रा के पैर पर अपने रुमाल से बांधी पट्टी, दोनों को साइड में बैठाकर पानी भी पिलवाया। इसके बाद घायल छात्राओं को अपनी एस्कार्ट गाड़ी से अस्पताल भिजवाकर उनके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
