{"_id":"580796cd4f1c1b716b7044f4","slug":"women-open-fast-looking-after-moon","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार कर सुहागिनों ने खोला व्रत
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 19 Oct 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
पूजा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड सौभाग्य का व्रत करवा चौथ बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। दिन भर व्रत रहने के बाद शाम को चांद के दर्शन कर महिलाओं ने व्रत का परायण किया। सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना कर पति के लंबी उम्र की कामना की। घरों में महिलाओं ने मिट्टी के शिव-पार्वती की प्रतिमा के साथ करवा की फोटो के सामने पूजा-अर्चना की। 11-13 करवा में मिष्ठान आदि रखकर करवा चौथ की व्रत कथा सुनीं।
विज्ञापन
करवाचौथ के दिन भी बाजारों में मेहंदी रचाने को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ रही। जो महिलाएं करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी नहीं लगवा पाई थीं उन्होंने करवा चौथ के दिन ही मेहंदी लगवाई। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर में मेकअप कराने वालों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
वहीं, सराफा बाजार में महिलाओं ने करवा चौथ पर नए बिछुए, पाजेब की खरीदारी की। चूड़ी विक्रेताओं की दुकान पर महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ लगी रही। करवा चौथ पर पतियों ने अपनी पत्नियों को उपहार भी दिए। करवा चौथ पर नवविवाहिताओं में खास उत्साह देखा गया।
विज्ञापन