फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   women died in hospital

Hapur News: दहेज उत्पीड़न में घायल महिला की मौत

Mon, 11 Nov 2024 09:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 11 Nov 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
women died in hospital
सिंभावली। क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी सोनम ससुराल पक्ष के उत्पीड़न में घायल हो गई थी। पिछले आठ माह से उसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। सोमवार दोपहर सोनम की मौत हो गई। बक्सर निवासी टुक्की सिंह ने बताया कि उनकी बेटी सोनम की शादी सदर बाजार थाना सदर जनपद मेरठ निवासी युवक के साथ करीब 21 माह पूर्व हुई थी। दहेज से बेटी का पति ससुर,सास, ननद, देवर, ननदोई खुश नहीं हुए। आरोपियों ने सोनम से मायके से पांच लाख रुपये और बाइक लाने की भी मांग की। मांग पूरी न होने पर कई बार गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया। आरोपियों ने 12 अप्रैल की रात को लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जानकारी मिलने पर वह परिजनों के साथ बेटी की ससुराल पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। तहरीर के आधार पर सिंभावली पुलिस को जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed