{"_id":"68bc6047ee4d6f3d930e9e06","slug":"women-died-in-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-117221-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत
Sat, 06 Sep 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 06 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित गंगा पुल पर बाइक सवार दंपती को पीछे से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय फातिमा पत्नी जाकिर निवासी गांव छज्जूपुर जनपद बिजनौर की मौत हो गई, जबकि उनके पति जाकिर अली घायल हो गए। घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मूल रूप से जनपद बिजनौर के छज्जूपुर निवासी जाकिर अली पिछले काफी समय से परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। शनिवार की दोपहर को वह पत्नी फातिमा के साथ बाइक पर सवार होकर जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र अंतर्गत गांव चोहरपुर में रहने वाली बेटी मुस्कान और उसके ससुराल पक्ष के लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जैसे ही वह ब्रजघाट गंगा पुल के दूसरी तरफ जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र में पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि वह घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गजरौला पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, घायल व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसा गजरौला क्षेत्र में हुआ है। इस संबंध में गजरौला पुलिस ने कार्रवाई की है।