{"_id":"69cd71f6367572f78d05e459","slug":"women-create-uproar-over-removal-of-liquor-shop-sit-in-at-the-outlet-armed-with-sticks-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139328-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का हंगामा, लाठी लेकर ठेके पर बैठीं रहीं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं का हंगामा, लाठी लेकर ठेके पर बैठीं रहीं महिलाएं
विज्ञापन
गढ़ रोड पर शराब के ठेके के विरोध में हंगामा करती महिलाएं। संवाद
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित गढ़ चुंगी स्थित शराब की दुकान को हटाने को लेकर बुधवार की शाम महिलाओं ने जमकर हंगामा कर दिया। कुछ महिलाएं तो हाथ में लाठी लेकर ठेके के बाहर ही बैठ गईं। इस दौरान हंगामा देख कोई भी ग्राहक शराब लेने के लिए ठेके पर नहीं आया। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझा बुझाकर उन्हें शांत कराकर वापस घर भेज दिया।
गढ़ चुंगी स्थित देवनंदनी अस्पताल के पास शराब की दुकानें हैं। बुधवार की शाम आसपास के मोहल्लों की सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं शराब की दुकान पर पहुंची और हंगामा करने लगी। हंगामे के दौरान कुछ महिलाएं अपने हाथों में ली लाठियां लेकर ठेके के बाहर की बैठ गईं। इनमें अधिकतर महिलाएं बुजुर्ग थीं। इस दौरान महिलाओं को हंगामा देख कोई भी ग्राहक ठेके पर शराब लेने नहीं आया। महिलाओं को हंगामा करता देख शराब की दुकान पर कार्यरत सेल्समैनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शराब की दुकान पर हंगामे की सूचना पर अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने यहां करीब आधे घंटे तक हंगामा किया। पुलिसकर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझा बुझाकर उन्हें घर भेज दिया। इसके बाद शराब की दुकानों पर ग्राहक पहुंचे और शराब खरीदी।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि शराब की दुकान पर महिलाओं के हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम ने पहुंचकर महिलाओं को शांत कराकर वापस उन्हें घर भेज दिया था। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।