{"_id":"583dbb844f1c1bb61fde6374","slug":"woman-made-drama-disappearance","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लापता होने का रचा ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लापता होने का रचा ड्रामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
महिला ने लापता होने का रचा ड्रामा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चाहकमाल में संदिग्ध रूप से लापता हुई विवाहिता अपने मायके में है। उसने अपने परिजन के साथ मिलकर लापता होने का ड्रामा रचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सोमवार की शाम मोहल्ला चाहकमाल निवासी एक सराफ की पुत्रवधु घर से अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद उसने अपने पति के मोबाइल पर एक मैसेज किया तो परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
आनन फानन में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह लापता हुई महिला ने अपने बच्चों से बातचीत की। बातचीत में उसने स्वयं को अपने पिता के साथ दिल्ली में होने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने राहत की सांस ली। चर्चा है कि वह गृह क्लेश के चलते पति से कहासुनी के बाद चली गई थी। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि उसके सकुशल होने की सूचना मिली है।