{"_id":"698381d3ec6afd3a09079f76","slug":"woman-gives-birth-to-baby-girl-in-ambulance-hapur-news-c-306-1-gha1001-120095-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला ने एंबुलेंस में दिया बच्ची को जन्म
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव शरीफपुर निवासी दीपांशु की पत्नी निक्की ने बुधवार एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया। आशा कार्यकर्ता प्रियंका ने महिला और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, फिलहाल दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर निक्की के परिजनों ने सूचना देकर सरकारी एंबुलेंस को बुलाया। सूचना के बाद ईएमटी भारत सिंह और चालक पुष्पेंद्र एंबुलेंस लेकर पहुंचे। इस दौरान निक्की के साथ आशा कार्यकर्ता प्रियंका भी साथ थीं। सभी उन्हें लेकर सीएचसी के लिए चल दिए, लेकिन, रास्ते में ही निक्की की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। आशा कार्यकर्ता ने उन्हें संभालने का काफी प्रयास किया, लेकिन निक्की काफी परेशान हो गई। ईएमटी और आशा कार्यकर्ता के प्रयास से महिला ने एंबुलेंस में ही स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। बच्ची के जन्म की सूचना पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। महिला और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, दोनों को आवश्यक उपचार दिया जा रहा है।