{"_id":"6640fbb2688db332ca0b01fb","slug":"woman-dies-two-injured-in-collision-between-two-bikes-hapur-news-c-135-1-hpr1001-110497-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो बाइकों की भिड़ंत में महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुदाफरा मेंं दो बाइकों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव मुजफ्फरा-बागढ़पुर निवासी नितिन अपनी पत्नी रजनी(30) के साथ रविवार शाम बाइक पर सवार होकर बाबूगढ़ जा रहा था। इसी दौरान गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी मोनू भी बाइक पर सवार होकर हरियाणा से घर लौट रहा था। गांव मुदाफरा गेट के सामने दोनों बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। महिला रजनी की गंभीर हालत को देखते हुए लोगों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।