फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Woman dies after being shot in Hapur Husband accused of murder

पत्नी की कनपटी पर मारी गोली: पति की है बुरी आदत... रात में इसी बात को लेकर हुआ झगड़ा, ताव में आकर ले ली जान

Wed, 17 Dec 2025 01:10 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 17 Dec 2025 01:10 PM IST
सार

महिला की दायीं कनपटी पर गोली मारी गई है। पुलिस ने छत से तमंचा बरामद किया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
Woman dies after being shot in Hapur Husband accused of murder
महिला की फाइल फोटो और मौके से बरामद तमंचा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर में बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में 26 वर्षीय महिला की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सुबह बबली का शव घर के फर्श पर पड़ा मिला। उसकी दायीं कनपटी पर गोली लगी थी। सुबह शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जांच में सामने आया कि बबली का विवाह करीब नौ वर्ष पूर्व मेरठ जनपद के केली पांची निवासी सचिन से हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की चार वर्ष की एक पुत्री दिव्यांशी है। एक वर्ष पहले दंपती पिलखुवा में ही ससुराल के पास मकान बनाकर रहने लगे थे। पुलिस जांच में मकान की छत से तमंचा बरामद किया गया, जिसे घटना के बाद फेंका गया बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, पति शराब पीने का आदी था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। 


विज्ञापन

घटना वाली रात भी शराब को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सभी पहलुओं की गहन जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed