{"_id":"58ac5b2f4f1c1b9954b24213","slug":"woman-beaten-by-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगरेलिया मना रही महिला को पति ने पकड़कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगरेलिया मना रही महिला को पति ने पकड़कर पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
महिला को पीटा
- फोटो : Times of India
थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अतरपुरा चौराहे पर अपने प्रेमी के साथ घूम रही एक महिला को उसके पति ने पकड़ लिया। पति ने महिला को जमकर पीटा, जबकि उसका प्रेमी मौका पाकर भाग निकला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर मोदीनगर निवासी एक युवक हापुड़ के एक मोहल्ला निवासी अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। महिला घर से बीमारी का बहाना कर चिकित्सक के यहां जाने की बात कहकर निकल गई।
विज्ञापन
जैसे ही महिला अपने प्रेमी से मिलने अतरपुरा चौपले के समीप पहुंची तो उसका पति पीछा करते हुए वहां पहुंच गया। वह दोनों को एक साथ देखकर आग बबूला हो गया।
मौके पर पति-पत्नी आपस में भिड़ गए। पति-पत्नी के बीच मारपीट होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच मौका पाकर प्रेमी भा गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को थाने ले आई।
विज्ञापन
पति ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ शिकायत मिली है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।