{"_id":"57c84d2f4f1c1bf4212cb336","slug":"woman-and-child-deaths-from-flu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से महिला और बच्चे की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से महिला और बच्चे की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 01 Sep 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से मोहम्मदपुर में एक महिला और कुलपुर में बच्चे की मौत हो गई। इससे गांव में दहशत का माहौल है। बहादुरगढ़ क्षेत्र के मुहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव के रहने वाले श्यौराज की पत्नी शांति (45) को 15 दिन पहले बुखार आया था।
विज्ञापन
परिजन स्थानीय चिकित्सक से शांति का इलाज करा रहे थे। उसकी तबीयत में सुधार भी आया था। लेकिन बृहस्पतिवार तड़के अचानक शांति ने दम तोड़ दिया। महिला के तीन बेटे और दो बेटियों हैं।
विज्ञापन
वहीं, गढ़ के गांव कुलपुर में सलीम के तीन वर्षीय बेटे गुड्डू की बुधवार रात बुखार ने जान ले ली। उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिजन उसका इलाज गढ़ के एक चिकित्सक से करा रहे थे।
विज्ञापन
बता दें कि अब तक क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है।