फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   woman along with her husband murdered her lover In Hapur

रेखा के थे सचिन से संबंध: महिला ने पति के साथ मिलकर की प्रेमी की हत्या, डंडे से वार कर उतारा था मौत के घाट

Mon, 18 Dec 2023 10:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Dec 2023 10:23 PM IST
सार


पूछताछ में दोनों सचिन की हत्या करना कुबूल किया। पुलिस के अनुसार रेखा के संबंध सचिन के साथ भी हो गए थे। इस बात की जानकारी असलम को भी थी। जिसका वह विरोध करता था। 

विज्ञापन
woman along with her husband murdered her lover In Hapur
मृतक सचिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले करीब 15 साल से दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति के साथ पति-पत्नी के रूप में रह रही महिला ने अपने प्रेमी को रास्ते से हटाने के लिए साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। दो दिन पहले महिला ने सचिन (32) निवासी मोतीनगर कॉलोनी को अपने घर बुलाया। शराब पिलाने के बाद सचिन को फावड़े के डंडे से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर की देर शाम पुलिस को योगेश गिरी निवासी मोतीनगर कॉलोनी ने सूचना दी कि मोहल्ला जसरूपनगर में रेखा के मकान में उसके भाई सचिन गिरी पुत्र अवधेश की हत्या कर दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सचिन हलवाई का काम करता था। पुलिस जांच में पता चला कि रेखा अपने मकान में बुलंदशहर जनपद के गांव बहीपुर निवासी असलम उर्फ साजिद के साथ रहती है। रेखा के अनुसार उसने असलम से शादी कर रखी है। लेकिन ऐसा कोई साक्ष्य मौजूद नहीं है। घटना के बाद से दोनों फरार हो गए थे। सोमवार को पुलिस ने रेखा और असलम को सीएमओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में दोनों सचिन की हत्या करना कुबूल किया। पुलिस के अनुसार रेखा के संबंध सचिन के साथ भी हो गए थे। इस बात की जानकारी असलम को भी थी। जिसका वह विरोध करता था। जिसे लेकर उसका सचिन से कई बार झगड़ा भी हुआ था। जिसके चलते वह उसे रास्ते से हटाना चाहता था। 16 दिसंबर की शाम को रेखा ने सचिन को मिलने के लिए फोन कर घर बुलाया। 

विज्ञापन

पहले तीनों ने बैठकर शराब पी और इसी दौरान हुए विवाद के बाद असलम ने सचिन फावड़े के डंडे से उसे बेरमी से पीटा। सीने और चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। जिसके बाद दोनों शव को वहीं पड़ा छोड़ फरार हो गए थे। सचिन को तलाशता हुआ उसका भाई मौके पर पहुंचा और उसे रिक्शा में डालकर अस्पताल ले गया जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सचिन का मोबाइल, रेखा का मोबाइल और डंडा बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

15 साल पहले सतपाल को छोड़ असलम के साथ रहने लगी थी रेखा
पुलिस के अनुसार रेखा का मायका जसरूपनगर में है। कुछ साल पहले हापुड़ के रहने वाले सतपाल से शादी हुई थी लेकिन, उसे कोई संतान नहीं हुई, जिसके बाद उसने उसे छोड़ दिया और उसके बाद वह असलम के संपर्क में आकर उसके साथ रहने लगी। इसी के दौरान उसके संबंध सचिन से हो गए थे और उसका घर आना जाना भी था। सचिन पहले से ही उसका परिचित था।

सचिन के परिजनों में मचा कोहराम
सचिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपने पीछे पत्नी पिंकी और दो बच्चों को छोड़ गया है। उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सचिन का परिवार बेहद गरीब है। ऐसे में परिवार के लालन पालन के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed